मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं नई मिस यूनिवर्स, भारत की मणिका टॉप-30 तक पहुंचीं
मेक्सिको की फातिमा बोश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज
मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया। 25 वर्षीय फातिमा ने सभी राउंड में शानदार परफॉर्म किया और आख़िर में उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।
टॉप-5 में किन-किन देशों की कंटेस्टेंट्स पहुंचीं
फिनाले के 4 राउंड के बाद टॉप-5 में ये कंटेस्टेंट्स शामिल थीं—
-
थाइलैंड: प्रवीनार सिंह
-
फिलीपींस: आतिसा मनालो
-
वेनेजुएला: स्टेफनी अबसाली
-
मेक्सिको: फातिमा बोश फर्नांडेज
-
आइवरी कोस्ट: ओलिविया यासे
विनर फातिमा बोश बनीं, जबकि थाइलैंड की प्रवीनार सिंह फर्स्ट रनर-अप रहीं और वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली सेकेंड रनर-अप रहीं।
भारत की मणिका विश्वकर्मा का सफर: टॉप-30 तक पहुंचीं
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
-
इंट्रोडक्शन राउंड में व्हाइट ड्रेस में रैंप वॉक
-
टॉप-30 में चयन
-
स्विमसूट राउंड में व्हाइट स्विमसूट पहनकर भाग लिया
हालांकि वह टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।
Q&A राउंड में क्या बोलीं फातिमा बोश?
फातिमा से पूछा गया:
“2025 में एक महिला होने की क्या चुनौतियां हैं और आप मिस यूनिवर्स का खिताब महिलाओं के लिए किस तरह उपयोग करेंगी?”जवाब में फातिमा ने कहा:
“एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं अपनी आवाज़ को दूसरों की सेवा में लगाऊंगी। बहादुर महिलाएं ही इतिहास बनाती हैं और कोई हमारी आवाज़ नहीं दबा सकता।”
विवादों से घिरा रहा मिस यूनिवर्स 2025
विवाद 1: डायरेक्टर ने मिस मेक्सिको को ‘डंबहेड’ कहा
4 नवंबर की सैश सेरेमनी में मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इत्सराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल इवेंट में शामिल न होने पर ‘डंबहेड’ कहा।
-
मिस मेक्सिको ने विरोध किया
-
नवात ने सिक्योरिटी बुलाकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की
-
सभी कंटेस्टेंट्स ने वॉकआउट कर दिया
-
वीडियो वायरल हुआ
-
मिस यूनिवर्स के को-फाउंडर राउल रोचा ने नवात को तुरंत आधिकारिक गतिविधियों से बाहर किया
बाद में नवात ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने ‘डंब’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।
विवाद 2: सट्टेबाजी एप प्रमोशन पर पुलिस रेड
3 नवंबर को थाई पुलिस ने उस होटल में रेड मारी जहां कंटेस्टेंट्स ठहरी थीं।
-
आरोप: कंटेस्टेंट्स से गैरकानूनी सट्टेबाजी एप का प्रमोशनल वीडियो शूट करवाया जा रहा था
-
पुलिस को पोस्टर्स और प्रमोशनल सामग्री मिली
-
नवात और राउल रोचा को पूछताछ के लिए बुलाया गया
-
जांच जारी है
विवाद 3: बिना अनुमति टॉक शो और डिनर रद्द
मिस यूनिवर्स थाइलैंड टीम ने एक स्पेशल डिनर और टॉक शो आयोजन की घोषणा की थी।
-
मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन का आरोप: “ये इवेंट हमारी मंजूरी के बिना हुआ।”
-
थाई टीम का जवाब: “होस्ट कंट्री के अधिकारों में आता है।”
विवाद बढ़ने के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
विवाद 4: जजों का इस्तीफा, सीक्रेट कमेटी का आरोप
फ्रेंच-लेबनानी पियानिस्ट ओमर हारफूश ने जज पैनल से इस्तीफा दिया।
-
आरोप: एक ‘सीक्रेट कमेटी’ ने जजों को बायपास कर टॉप-30 चुन लिए
-
ऑर्गनाइजेशन ने कहा: आरोप गलत
इसके बाद दो और जजों ने निजी कारणों से पैनल छोड़ा।
फैक्ट्स: मिस यूनिवर्स 2025 के बारे में
-
थाईलैंड तीसरी बार मिस यूनिवर्स होस्ट कर रहा है (2005, 2018, 2025)
-
मिस यूनिवर्स शब्द का पहली बार उपयोग 1926 में हुआ
-
आधुनिक मिस यूनिवर्स की शुरुआत 1952 में
-
2012 से ट्रांसजेंडर महिलाएं भी भाग ले सकती हैं
-
सबसे ज्यादा मिस यूनिवर्स खिताब:
-
अमेरिका: 9
-
वेनेजुएला: 7
-
प्यूर्टो रिको: 5
-
फिलीपींस: 4
-
भारत, मेक्सिको, साउथ अफ्रीका, स्वीडन: 3-3
-