पार्टी के बाद बीच सड़क पर कार की छत पर डांस, 4 युवक गिरफ्तार

Share your love

सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने घर से दबोचा, कार भी जब्त

नोएडा। नए साल की पार्टी के बाद गार्डन गैलेरिया मॉल के सामने बीच सड़क पर कार की छत पर चढ़कर डांस करना चार युवकों को भारी पड़ गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, सभी युवक ग्रेटर नोएडा के मूल निवासी हैं और 31 दिसंबर की रात नए साल की पार्टी के लिए गार्डन गैलेरिया आए थे। पार्टी के बाद घर लौटते समय सेक्टर-18 की ओर ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसी दौरान युवक कार की छत पर चढ़कर डांस करने लगे, जिससे सड़क पर जाम और अव्यवस्था पैदा हो गई।

वायरल वीडियो से हुई पहचान

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने कार पर 65 हजार रुपये का चालान किया। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चारों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

नशे में बनाने लगे रील

एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान

  • दीपक रोशा (25)

  • हनी रोशा (21)

  • विनय भड़ाना (19)

  • सोनू पांडेय (22)
    के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पार्टी के दौरान उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी और नशे की हालत में कार की खिड़की से बाहर निकलकर और छत पर चढ़कर रील बनाने लगे

पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकती हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us