नोएडा के 3 स्पा सेंटरों पर छापे, चला रहे थे सेक्स रैकेट
- सेक्टर-50 व 51 में हुई छापेमारी, सात युवक गिरफ्तार,
- 17 महिलाओं को भेजा गया पुनर्वास केंद्र
Noida News
नोएडा सेक्टर 50 व 51 पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों में शुक्रवार रात को छापेमारी की और स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा किया। यहां से सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 17 महिलाओं को पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है। इस स्पा सेंटर के संचालकों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को शुक्रवार रात को सेक्टर-50 स्थित आयुर्वेद वैला स्पा सेंटर, आर्गेनिक स्पा सेंटर और सेक्टर-51 स्थित स्पा ड्रीम में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने तीनों स्पा सेंटर में छापेमारी की यहां कमरे अंदर से बंद मिले और युवक युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने तीनों स्पा सेंटर से सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सेक्टर-39 निवासी तुषार, कपिल, मनीष यादव, जितेंद्र, सनी, और विकास के रूप में हुई है। नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने तीनों स्पा सेंटर से 17 महिलाओं का रेस्क्सू किया है और सभी को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस इसमें शामिल आरोपियों व स्पा सेंटरों के मालिक के बारे में पता लगा रही है। अधिकतर महिलाएं एनसीआर व आसपास की रहने वाली है। पुलिस की टीम ने मौके से सात हजार तीन सौ रुपये, पांच एंट्री रजिस्टर, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
एसीपी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में एसीपी तृतीय राकेश प्रताप सिंह की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की अलग अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी हुई है। इस मामले में एंटी ह्ïयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी जांच कर रही है और शहर में चलने वाले अन्य स्पा सेंटरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।
2 से 10 हज़ार तक रेट
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी का कहना है कि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। यहां से स्पाइरल नोट बुक भी मिले हैं। इनमें गा्रहकों की एंट्री दर्ज है। इसमें रकम भी लिखी हुई है। प्राथमिक जांच में 2 से 10 हजार रुपये तक का रेट होने की जानकारी मिली है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल व नोट बुक की जांच में जुटी हुई है।