सोना ₹3,151 महंगा होकर ₹1.55 लाख के पार, चांदी में भी बड़ी उछाल
सोना-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी
19 फरवरी को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,151 बढ़कर ₹1.55 लाख के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹8,432 बढ़कर ₹2.45 लाख हो गई।
2026 में अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
2026 की शुरुआत से अब तक सोना ₹21,540 और चांदी ₹14,810 महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को दोनों की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थीं, जब सोना ₹1.76 लाख और चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी।
अलग-अलग शहरों में सोने के रेट क्यों होते हैं अलग
सोने की कीमत हर शहर में अलग-अलग होती है। इसका मुख्य कारण ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च है, क्योंकि सोने को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में भारी सुरक्षा और ईंधन खर्च आता है।
इसके अलावा, दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में सोने की खपत ज्यादा होने से ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में सोना खरीदते हैं, जिससे ग्राहकों को कभी-कभी कम दाम मिल जाते हैं।
लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन भी मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। वहीं, ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य भी कीमतों पर असर डालता है।
सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 4 बड़े कारण
-
MCX-NSE राहत: गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटने से ट्रेडिंग सस्ती हुई और खरीदारी बढ़ी।
-
वैश्विक तनाव: मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन संकट से निवेशकों ने गोल्ड को सुरक्षित निवेश माना।
-
फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दर घटाने के संकेत से गोल्ड की डिमांड बढ़ी।
-
सस्ते दाम पर खरीदारी: हालिया गिरावट के बाद निवेशकों और ज्वेलर्स ने भारी खरीदारी की।
सोना खरीदते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
-
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
-
वजन और कीमत को IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट से क्रॉस चेक करें।