Nifty ने फिर छुआ 26,000 का स्तर, सेंसेक्स में 390 अंकों की बढ़त; रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार 12 दिसंबर को मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 289.71 अंक (0.34%) बढ़कर 85,107.84 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 76.65 अंक (0.30%) चढ़कर 25,975.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स ने 26,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर छू लिया।
शीर्ष बढ़त वाले शेयर
निफ्टी पर Hindalco, L&T, Tata Steel, Bajaj Finance और Axis Bank सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं Max Healthcare, Shriram Finance, Tech Mahindra, SBI Life Insurance और Apollo Hospitals के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
रुपया पहुंचा रिकॉर्ड निचले स्तर पर
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 24 पैसे गिरकर 90.56 प्रति डॉलर के साथ नए रेकॉर्ड लो पर पहुंच गया।
ग्लोबल और घरेलू आर्थिक संकेतकों की कमजोरी का सीधा असर रुपये पर दिखाई दे रहा है।
एक दिन पहले बाजार की चाल
गुरुवार को बाजार में बढ़त देखने को मिली थी, जिससे निफ्टी में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। हालांकि, एफआईआई ने लगातार 11वें दिन भी बिकवाली जारी रखी। निवेशक आज जारी होने वाले CPI सहित महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं।
एक्सपर्ट की क्या राय है?
म्यूचुअल फंड SIP ने संभाला बाजार
“खुदरा निवेशकों द्वारा SIP में लगातार निवेश एक सकारात्मक ट्रेंड है। पिछले तीन महीनों से SIP का आंकड़ा 29,000 करोड़ रुपये से ऊपर है, जिससे डीआईआई मजबूत बने हुए हैं और एफआईआई की लगातार बिकवाली को झेल पा रहे हैं।
इस माहौल में एफआईआई के लिए लगातार बिकवाली और शॉर्ट पोजीशन बनाए रखना मुश्किल होगा।”
— डॉ. वी.के. विजयकुमार, चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट, जियोजित फाइनेंशियल
रुपये पर दबाव फिलहाल अस्थायी माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अवमूल्यन, एफआईआई की बिकवाली, अमेरिका-भारत ट्रेड डील में देरी और एआई ट्रेडिंग जैसे कारक जल्द ही सामान्य हो सकते हैं। बाजार की बुनियादी स्थिति मजबूत है, इसलिए रिकवरी की उम्मीद बरकरार है।”