Cochin Shipyard को मिला 250–500 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर
जंगी जहाज और समुद्री उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी Cochin Shipyard Limited (CSL) को एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। कंपनी ने डेनमार्क की Svitzer कंपनी के साथ एडवांस्ड इलेक्ट्रिक टोइंग वेसल्स बनाने का समझौता किया है। इस ऑर्डर की कीमत 250 करोड़ से 500 करोड़ रुपये के बीच है। बाज़ार विशेषज्ञों के अनुसार, इस खबर का सोमवार को शेयर पर सकारात्मक असर देखा जा सकता है।
26-मीटर के चार इलेक्ट्रिक टग्स होंगे तैयार
CSL और Svitzer के बीच हुए इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी को चार 26-मीटर के इलेक्ट्रिक “TRAnsverse 2600E” टग्स बनाने हैं। इन टग्स की 70 टन बोलार्ड पुल कैपेसिटी होगी।
एग्रीमेंट में चार अतिरिक्त टग्स बनाने का ऑप्शन भी शामिल है। ये सभी वेसल्स Svitzer के ग्लोबल फ्लीट रिन्यूअल प्लान और अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए जाएंगे।
2027 तक डिलीवरी का लक्ष्य
कंपनी ने बताया कि इन इलेक्ट्रिक टग्स की डिलीवरी 2027 के अंत से शुरू होने का लक्ष्य है।
CSL ने कहा कि यह साझेदारी Svitzer की सस्टेनेबल टोएज में विशेषज्ञता और कोचिन शिपयार्ड की शिपबिल्डिंग क्षमता को एक साथ लाती है, जिससे ग्रीन मरीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा।
शेयरों में तेजी की संभावना
इस घोषणा से पहले शुक्रवार को CSL के शेयर लगातार दूसरे सत्र में बढ़कर 1,644 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले क्लोज़ 1,639.60 रुपये से थोड़ा अधिक है।
हालांकि, पिछले छह महीनों में स्टॉक में 30% से ज्यादा गिरावट देखी गई है।
कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 43,250 करोड़ रुपये है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि नए ऑर्डर के चलते अगले ट्रेडिंग सत्र में शेयरों में जंप देखने को मिल सकता है।
कंपनी ने हाल ही में दिया था अंतरिम डिविडेंड
इस ऑर्डर से पहले CSL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए प्रति शेयर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था।
इसका रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर तय किया गया था और भुगतान 11 दिसंबर तक किए जाने का लक्ष्य रखा गया था।