1 अप्रैल 2026 से बदलेगी इनकम टैक्स फॉर्म की नंबरिंग, Form 16 होगा Form 130
इनकम टैक्स एक्ट 2025 के तहत ड्राफ्ट नियम जारी
आयकर विभाग ने ड्राफ्ट इनकम टैक्स रूल्स 2026 जारी कर दिए हैं, जिनमें टैक्स से जुड़े प्रमुख फॉर्म्स की नंबरिंग बदलने का प्रस्ताव है। नए नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से फॉर्म 16 को फॉर्म 130 और फॉर्म 26AS को फॉर्म 168 कहा जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव प्रशासनिक और संरचनात्मक है। टैक्स स्लैब, छूट, डिडक्शन या ITR फाइलिंग प्रक्रिया में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
टैक्स ईयर सिस्टम लागू, FY और AY की जगह नया टर्म
नए कानून में पूर्व वर्ष (FY) और निर्धारण वर्ष (AY) की जगह एकीकृत “Tax Year” सिस्टम लागू किया जाएगा।
अब FY 2025-26 और AY 2026-27 की जगह सीधे Tax Year 2026-27 लिखा जाएगा। इससे टैक्सपेयर्स और डिजिटल सिस्टम के लिए वर्ष पहचान आसान होगी।
Form 130 और Form 168 में क्या रहेगा
Form 130 (पुराना Form 16):
-
सैलरी ब्रेकअप
-
HRA और स्टैंडर्ड डिडक्शन
-
TDS विवरण
-
टैक्सेबल इनकम
Form 168 (पुराना Form 26AS):
-
TDS और TCS
-
एडवांस टैक्स और सेल्फ असेसमेंट टैक्स
-
रिफंड स्टेटस
-
इसे डिजिटल “टैक्स पासबुक” के रूप में विकसित किया जाएगा।
प्री-फिलिंग और नौकरी बदलने वालों के लिए नई व्यवस्था
नए सिस्टम में डेटा प्री-फिलिंग पर जोर दिया गया है। एम्प्लॉयर की TDS स्टेटमेंट के आधार पर Form 130 में कई जानकारियां स्वतः भरने की योजना है।
एक ही टैक्स ईयर में नौकरी बदलने वालों के लिए निर्देश है कि हर एम्प्लॉयर अपनी अवधि के अनुसार Form 130 का पार्ट A और पार्ट B जारी करेगा, ताकि सैलरी और TDS का सही मिलान हो सके।
कब से लागू होंगे नए फॉर्म
-
1 अप्रैल 2026 से नए टैक्स ईयर के लिए नई नंबरिंग लागू होगी
-
संक्रमण काल में पुराने और नए फॉर्म साथ-साथ चल सकते हैं
-
सैलरीड कर्मचारियों के लिए टैक्स कैलकुलेशन और ITR प्रक्रिया पहले जैसी ही रहेगी