मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

ग्राम सभा की 0.28 हेक्टेयर जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध बाउंड्रीवाल ढहाई

Mediawali news, कानपुर नगर

शहर में गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने ग्राम ईश्वरीगंज में ग्रामसभा की करीब 0.28 हेक्टेयर भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई सीमेंटेड बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ढहा दिया गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि ग्राम ईश्वरीगंज में गाटा संख्या 138 की ग्रामसभा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्की बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली है और करीब दो बीघा जमीन को घेर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने राजस्व टीम को जांच के निर्देश दिए। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई गई। निर्देश के क्रम में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त कर लगभग 0.28 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को ग्रामसभा के अभिलेखों के अनुसार सुरक्षित कर दिया गया है और भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios