नोएडा सेक्टर-34 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली उत्सव का रंगारंग आयोजन

Share your love

Mediawali news 

International Women’s Day और Holi के अवसर पर सेक्टर-34 के सामुदायिक भवन में महिला पतंजलि योग समिति, जिला नोएडा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ RWA सेक्टर-34 के सहयोग से हुआ, जिसमें महिलाओं के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सविता तिवारी (राज्य प्रभारी, महिला पतंजलि योग समिति दिल्ली), के.के. जैन (प्रेसिडेंट, फेडरेशन ऑफ RWA सेक्टर-34), धर्मेंद्र शर्मा (जनरल सेक्रेटरी), गायत्री मीणा (आर्य समाज), वैद्य नीलम, ललित मिश्रा (संपादक विश्व गुरु पत्रिका) और नरेश चंद्र (सुपरवाइजर हेल्थ, नोएडा अथॉरिटी) मौजूद रहे।

मंच संचालन जिला प्रभारी अलका चौहान और संरक्षिका राजबाला शर्मा ने किया।

21 सफाई कर्मयोगी महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम में सेक्टर-34 में कार्यरत 21 सफाई कर्मयोगी बहनों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी महिलाएं बेहद प्रसन्न दिखीं और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

महिलाओं की भूमिका पर विचार साझा

मुख्य अतिथि सविता तिवारी ने अपने संबोधन में समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान पर जोर दिया। वहीं वैद्य नीलम ने किडनी और लीवर से जुड़ी बीमारियों तथा उनके उपचार पर जानकारी दी।
गायत्री मीणा ने वेद और सनातन संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा के.के. जैन, धर्मेंद्र शर्मा और ललित मिश्रा ने भी महिलाओं के योगदान पर अपने विचार रखे।

योग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में योग शिक्षिकाओं ने सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार, प्रज्ञा योग और विभिन्न कठिन योग आसनों का प्रदर्शन किया।
साथ ही हनुमान चालीसा के साथ योगाभ्यास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पिंकी जायसवाल और अनीता श्रीवास्तव ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी, जबकि शिप्रा राम और मुन्नी ने होली गीत गाकर कार्यक्रम में उत्सव का रंग घोल दिया।

प्रतिभागियों को दिए गए पुरस्कार

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यकारिणी की बहनों ने अतिथियों को उपहार भेंट कर सम्मान जताया।

अंत में संरक्षिका राजबाला शर्मा और मीडिया प्रभारी गीता गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us