राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज, 14 मार्च को होगा आयोजन

Share your love

Mediawali news, कानपुर नगर

जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज/नोडल अधिकारी रश्मी सिंह ने की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की सचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक वसूली, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क से संबंधित प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों से जुड़े मामले, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित प्रकरण सहित विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त राजस्व, चकबंदी एवं श्रम से जुड़े वाद, चालानी वाद तथा शामनीय प्रकृति के फौजदारी मामलों को भी लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित किया गया है। नोडल अधिकारी रश्मी सिंह ने समस्त विभागों के अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 189

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us