कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी 6 मार्च को विकास भवन में

Share your love

Mediawali news, kanpur

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ई-लॉटरी 6 मार्च को

कानपुर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (अभियंत्रण अनुभाग), लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों पर अनुदान वितरण के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की ई-लॉटरी जनपद स्तर पर 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी।

दो प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत प्रक्रिया

यह ई-लॉटरी प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराकर कृषि कार्यों को सरल, किफायती एवं उन्नत बनाना है।

विकास भवन सभागार में होगा आयोजन

डॉ. वर्मा ने बताया कि ई-लॉटरी कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी, ताकि पात्र किसानों को निष्पक्ष रूप से लाभ मिल सके।

किसानों से उपस्थित रहने की अपील

उन्होंने जनपद के उन सभी कृषकों से अनुरोध किया है, जिन्होंने 25 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन किया है, वे 06 मार्च 2026 (शुक्रवार) को अपराह्न 05:00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित ई-लॉटरी में उपस्थित होकर प्रतिभाग करें।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर किसान चयन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे, जिससे योजना के प्रति विश्वास और पारदर्शिता बनी रहेगी।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us