किसान गोष्ठी में उन्नत गन्ना बीज वितरण, बढ़ेगी किसानों की आय

Share your love

Mediawali news, kanpur 

बाबा कुआं स्थल पर आयोजित हुई गोष्ठी

कानपुर/शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के दिलीपनगर स्थित बाबा कुआं स्थल पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कीरतपुर और गौरी अभयपुर के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत गन्ना खेती की जानकारी देना और नवीन किस्म का बीज उपलब्ध कराना रहा।

कोलक-14201 किस्म का बीज वितरित

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की अनुसूचित जाति उप-परियोजना के अंतर्गत किसानों को गन्ने की उन्नत किस्म ‘कोलक-14201’ का बीज वितरित किया गया। दिलीपनगर के प्रधान अनुराग अवस्थी और गौरी के विजय तिवारी की मौजूदगी में 14 किसानों को लगभग 8-8 कुंतल बीज प्रदान किया गया। वैज्ञानिकों ने बीज की तैयारी, शोधन और वैज्ञानिक विधि से बुवाई की विस्तृत जानकारी दी।

आय बढ़ाने पर जोर

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुधीर शुक्ल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति के किसानों को उन्नत बीज देकर उनकी आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि कोलक-14201 शीघ्र पकने वाली किस्म है और इससे बनने वाला गुड़ सुनहरे रंग और बेहतर स्वाद का होता है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

कई किसानों ने लिया लाभ

कार्यक्रम में कीरतपुर के गुरदीप, सुनीता, अजय कुमार, सावित्री, भगवानदास, शिवपाल, शिवसिंह, राजकुमार और आशा देवी सहित गौरी अभयपुर के कई किसानों ने बीज प्राप्त किया। आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया, जबकि कृषि विज्ञान केंद्र दिलीपनगर ने सह-आयोजक की भूमिका निभाई।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us