सेक्टर-126 थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य सरगना नियाज अहमद को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से महराजगंज का रहने वाला आरोपी चार साल पहले दिल्ली आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अफ्रीका में नौकरी लगाने का झांसा देकर कई युवाओं से लाखों रुपये ठग चुका है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को विदेश भेजने का भरोसा दिलाया जाता था।
एसीपी नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, नियाज अहमद के खिलाफ वर्ष 2016 में महराजगंज के बडहरा बरईपार गांव में हिंसा और बवाल के मामले में केस दर्ज हुआ था। उस पर भीड़ बनाकर दंगा करने, हथियार रखने, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया था। इन मामलों में उसे छह माह से अधिक की जेल हुई थी।
जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने गोरखपुर रोड पर टूर एंड ट्रैवल का कार्यालय खोला। सोशल मीडिया के जरिए उसने विदेश में नौकरी दिलाने का नेटवर्क तैयार किया। वर्ष 2017 में अफ्रीका भेजने के नाम पर ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए। गिरफ्तारी के बाद वह दोबारा जेल गया, लेकिन छूटने के बाद दिल्ली आकर फिर से लोगों को ठगना शुरू कर दिया।
महराजगंज पुलिस ने वर्ष 2017 में आरोपी के खिलाफ यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। वह अपने साथ कई लोगों को जोड़कर संगठित तरीके से धोखाधड़ी कर रहा था। फिलहाल वह जामिया नगर में रह रहा था। पुलिस उसके मोबाइल से नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community