Mediawali news, noida
नोएडा के सेक्टर-64 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती ने कथित ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि तीन लोग उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रुपये वसूल चुके थे। लगातार मानसिक दबाव और बदनामी के डर से युवती ने 21 फरवरी को आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मूल रूप से औरैया की रहने वाली हैं और वर्तमान में सेक्टर-66 मामूरा में रहती हैं। छोटी बहन और भाई के साथ तीनों सेक्टर-64 की एक टेक कंपनी में नौकरी करते थे। आरोप है कि ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव नामक तीन लोग छोटी बहन को लगातार फोन कर परेशान कर रहे थे। उनके पास युवती के निजी फोटो और वीडियो थे, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। आरोपियों ने कई बार पैसे भी लिए, लेकिन सामग्री डिलीट नहीं की।
जब बड़ी बहन को इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपियों को चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उल्टा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद युवती गहरे तनाव में आ गई और अंततः आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार के बाद परिजन फेज-3 थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी।
परिजनों ने आरोपियों के मोबाइल नंबर, व्हाट्सऐप चैट, फोटो और वीडियो पुलिस को सौंप दिए हैं। फेज-3 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही है।
MediaWali is your trusted source for the latest news, trending stories, entertainment updates, technology insights, and informative content. We are dedicated to delivering accurate, engaging, and reader-friendly information every day.
Help Center
Ticket
FAQ
Contact
Community