मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

पूर्वी दिल्ली में लूट और झपटमारी के चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार व लूटा सामान बरामद

Mediawali news, Delhi

पूर्वी दिल्ली में लूट और झपटमारी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए गए हैं।

सीलमपुर में दो लुटेरे दबोचे

सीलमपुर थाना पुलिस ने लूट के मामले में दानिश उर्फ दत्तु (28) और शराफत उर्फ छोटा (30) को गिरफ्तार किया है। उत्तरी-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, 24 फरवरी को सुबह करीब 11:50 बजे लूट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता शहजाद (26) ने बताया कि 66-फुटा रोड से ब्रह्मपुरी की ओर ई-रिक्शा से जाते समय तीन बदमाशों ने ब्लेड दिखाकर उसका बटुआ छीन लिया, जिसमें 2,900 रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से चाकू, लूटा हुआ बटुआ और नकदी बरामद हुई। दानिश पर पहले से 14 और शराफत पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दयालपुर में बाली लूटने वाला गिरफ्तार

दयालपुर थाना पुलिस ने नासिर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह गली नंबर 11 के पास मोटरसाइकिल से महिला की बाली छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके से उसे दबोचकर लूटी गई बाली बरामद की। आरोपी पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

15 मामलों में शामिल झपटमार भी पकड़ा

सीलमपुर थाना पुलिस ने भोपुरा, गाजियाबाद निवासी सोनू उर्फ बंदर (25) को भी गिरफ्तार किया है। उसने ट्रैफिक सिग्नल पर महिला का मोबाइल झपट लिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे पकड़कर मोबाइल बरामद किया। आरोपी 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios