मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार

Tags:

लगातार बढ़ रही थीं चोरी की घटनाएं

कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिल्हौर कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, ट्रॉली और मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए हैं।

ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टीकापुरवा गांव निवासी अभिषेक उर्फ अंशु, बैडी अलीपुर निवासी विवेक उर्फ अमन और उन्नाव जनपद के पलिया बांगरमऊ निवासी कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कानपुर, कन्नौज और उन्नाव समेत आसपास के जिलों में सक्रिय थे और सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे।
गिरोह के पास से स्वराज ट्रैक्टर, आईसर वाहन, अपाचे बाइक, तीन ट्रॉलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

व्हाट्सएप पर करते थे डील

पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के वाहनों के पार्ट्स बदलकर उनकी पहचान छिपा देते थे और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सस्ते दामों में बेच देते थे। सोशल मीडिया के माध्यम से वे खरीदारों तक पहुंच बनाते थे।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी चोरी समेत अन्य आपराधिक धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्रवाई में एसआई अमित सिंह, मनीर सिंह, कृष्णकुमार, शनि कुमार मौर्या, सोनू गुप्ता और सिपाही रवि कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios