मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Tags:

 

विधानसभा बिल्हौर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए आज दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार रावत (सांसद, मिश्रिख लोकसभा), अरुण पाठक (सदस्य विधान परिषद) एवं बिल्हौर के लोकप्रिय विधायक राहुल बच्चा सोनकर की गरिमामय उपस्थिति रही।

पहली परियोजना के तहत ग्राम गदनपुर आहार (प्राथमिक विद्यालय के निकट) में जी.टी. मार्ग से गदनपुर आहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। 3.350 किलोमीटर लंबी यह सड़क लगभग ₹1439.57 लाख की लागत से तैयार होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

दूसरी परियोजना का शिलान्यास केवी रिसॉर्ट, भैसऊ शिवराजपुर में कल्याणपुर–शिवली–शिवराजपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के रूप में किया गया। 12.200 किलोमीटर लंबी यह सड़क ₹3332.23 लाख की लागत से निर्मित होगी, जो क्षेत्र में तेज और सुरक्षित यातायात के साथ आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती देगी।

जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और बिल्हौर क्षेत्र के सर्वांगीण एवं सतत विकास के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios