मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

19 नए बिजलीघरों के निर्माण का रास्ता साफ, साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

प्राधिकरण और विद्युत निगम के बीच बैठक में बनी रणनीति

नोएडा। जिले में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 19 नए बिजलीघरों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता और नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिजलीघरों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने और केबल बिछाने को लेकर रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की गई।

गर्मियों में बिजली संकट से मिलेगी राहत

नोएडा में तेजी से बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मौजूदा बिजलीघरों पर बढ़ते लोड के कारण अक्सर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या सामने आती है। नए बिजलीघर बनने से साढ़े चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे गर्मियों में होने वाली बिजली कटौती और ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम होगी।

इन क्षेत्रों में बनेंगे नए बिजलीघर

प्रस्तावित बिजलीघर सेक्टर-63 के डी, जी, जे और एच ब्लॉक, सेक्टर-117, सेक्टर-65, एनएसईजेड-03, सेक्टर-80 फेज-दो, भंगेल और सलारपुर, सेक्टर-80 सी ब्लॉक, सेक्टर-140, सेक्टर-138, सेक्टर-124, सेक्टर-126, सेक्टर-16, सेक्टर-108, सेक्टर-132, सेक्टर-8 और सेक्टर-59 में बनाए जाएंगे। भूमि मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

स्काडा कंट्रोल रूम बनाने पर भी चर्चा

बैठक के दौरान सेक्टर-62 में स्काडा कंट्रोल रूम बनाने के लिए भूमि पर भी विचार किया गया। स्काडा प्रणाली के तहत बिजली आपूर्ति की निगरानी और नियंत्रण किया जाता है। ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में नजदीकी ट्रांसफार्मर से तुरंत आपूर्ति बहाल की जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कम परेशानी होगी।

अधिकारियों का बयान

विद्युत निगम के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि 19 बिजलीघरों के लिए भूमि और केबल बिछाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। जैसे ही जगह उपलब्ध होगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios