बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 25 फरवरी को होगा रोजगार महोत्सव–2026

Share your love
Mediawali news Noida
रोजगार मेले का आयोजन 


उत्तर प्रदेश सरकार की योजना “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के तहत गौतमबुद्धनगर में 25 फरवरी 2026 को रोजगार महोत्सव–2026 का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन, न्यू नोएडा जीटी रोड, दादरी में आयोजित होगा।

100 से अधिक कंपनियां करेंगी भागीदारी


जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि इस रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 2000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। करीब 5000 से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

कौन कर सकता है आवेदन


रोजगार मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी, स्नातक और स्नातकोत्तर सभी अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी


इच्छुक उम्मीदवार ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल या क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। मेले में आने के लिए बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पंजीकरण पर्ची साथ लाना जरूरी होगा।

पूरी तरह निःशुल्क रोजगार मेला


इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह मुफ्त है।

प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल


सैमसंग, एक्सिस बैंक, एचसीएल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, वीवो, टेक महिंद्रा, ओप्पो, लावा, डेंसो, रेडिसन ब्लू, क्राउन प्लाजा सहित कई बड़ी कंपनियां भर्ती करेंगी।

युवाओं से अपील


जिला प्रशासन ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि समय से पंजीकरण कर रोजगार मेले में भाग लें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us