साउथ अफ्रीका से करारी हार, भारत का ICC टूर्नामेंट में 18 मैचों का अजेय रिकॉर्ड टूटा

टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार, जीत का सिलसिला टूटा

Share your love
Mediawali news

अहमदाबाद। भारत 2023 के बाद पहली बार किसी ICC इवेंट में मुकाबला हार गया। टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हराकर उसकी 12 मैचों की लगातार जीत की लय तोड़ दी। रन के लिहाज से यह टी-20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।

भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर, 111 रन पर ऑलआउट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई, जो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन और 2021 में 110/7 का स्कोर बना चुका है।

बुमराह बने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज

इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लेकर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बुमराह ने 33 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन (32-32 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।
इस सूची में हार्दिक पंड्या (29 विकेट) और रवींद्र जडेजा (22 विकेट) भी शामिल हैं।

मिलर की धमाकेदार पारी, 26 गेंदों में अर्धशतक

साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जो भारत के खिलाफ चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले लिटन दास, हेनरिक क्लासन और ट्रैविस हेड तेज फिफ्टी लगा चुके हैं, लेकिन उन मुकाबलों में भारत विजयी रहा था।

ICC टूर्नामेंट में भारत का अजेय सिलसिला खत्म

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारत ICC टूर्नामेंट में 18 मैचों तक अजेय रहा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस हार के साथ यह सिलसिला टूट गया।
मल्टी-नेशन टी-20 टूर्नामेंट में भी भारत 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार हारा है।

वरुण चक्रवर्ती का नया रिकॉर्ड

वरुण चक्रवर्ती ने टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 18 पारियों में विकेट लेकर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अर्शदीप सिंह (17 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस सूची में आशीष नेहरा और वॉशिंगटन सुंदर भी शामिल हैं।

मिलर बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

डेविड मिलर भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 26 पारियों में 39 छक्के लगाकर ग्लेन मैक्सवेल (38) को पीछे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us