भारत ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता, बांग्लादेश को 46 रन से हराया

Share your love

तेजल हसबनिस की शानदार अर्धशतकीय पारी

भारतीय विमेंस टीम ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया-ए टीम ने बांग्लादेश को 46 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए तेजल हसबनिस ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों पर 51 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी भारत की टीम

भारत ने लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का खिताब जीता है। इससे पहले 2023 में भी भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण हांगकांग में खेला गया था, जहां भी भारत ने जीत हासिल की थी।

मध्यक्रम ने संभाली टीम की पारी

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 44 रन पर चार विकेट गिर गए थे। वृंदा दिनेश (19), नंदीनी कश्यप (8), अनुष्का शर्मा (8) और मिनू मणी (0) जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान राधा यादव और तेजल हसबनिस ने पारी संभाली और पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। राधा यादव ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए।

बांग्लादेश की गेंदबाजी और बल्लेबाजी प्रदर्शन

बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून ने चार विकेट लिए, जबकि फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 88 रन पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us