मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर: आबादी की जमीन पर कब्जे का विवाद, महिला से मारपीट का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Tags: , ,

Mediawali news,kanpur 

भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, पुराने आदेशों के बावजूद कब्जे का प्रयास


कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बहरमापुर गांव में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गंभीर हो गया है। गांव निवासी नीलम पाल ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी मुन्नालाल पुत्र छेदीलाल और उनके परिजन उनकी आबादी दर्ज सहन भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार उनकी भूमि गाटा संख्या 291 में दर्ज है, जबकि आरोपी पक्ष गाटा संख्या 292 में 0.020 हेक्टेयर भूमि पर पहले से मकान बनाए हुए हैं।
नीलम पाल ने बताया कि वर्ष 1994 में ग्राम सभा द्वारा धारा 122बी के तहत वाद दायर किया गया था, जिसमें 5 अक्टूबर 1994 को आदेश पारित हुआ था कि प्रतिवादी केवल निर्मित मकान तक सीमित रहेंगे और अन्य भूमि पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके बाद वर्ष 1995 में धारा 122बी (4ए) के तहत भी आदेश जारी कर विवादित मकान के अतिरिक्त अन्य भूमि पर हस्तक्षेप करने से रोका गया था। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

मारपीट और धमकी का आरोप, प्रशासन ने शुरू कराई जांच


पीड़िता ने आरोप लगाया कि 17 फरवरी 2026 की शाम जब वह पशुओं को चारा डाल रही थीं, तब आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए पशुओं के खूंटे उखाड़ने का प्रयास किया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद भी 17 फरवरी को चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर सहन भूमि पर बनी नादों को तोड़ दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। नीलम पाल ने घटना के वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया है।
मामले की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios