नोएडा गार्डन गैलरिया के क्लब में निवेश के नाम पर 68 लाख की ठगी 

जब 3 सितंबर 2025 को निशांत ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोप है कि राहुल कुमार और खुशी सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक लेनदेन, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share your love

Mediawali news, noida

नोएडा के चर्चित गार्डन गैलरिया के क्लब में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 68 लख रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित एक बिजनेसमैन हैं। उन्हें दंपति ने झांसी में लेकर रुपए निवेश करने के बाद हड़प लिए हैं। मामले में सेक्टर 39 थाने की पुलिस तहरीर के आधार पर क्लब मालिक राहुल कुमार, खुशी सिंह, लव ढींगरा, तरुण रुहेला और आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि बार और क्लब के नाम पर इस तरह की ठगी का मामला पहली बार सामने आया है।

नोएडा के सेक्टर 51 रहने वाले निशांत भार्गव (42) ने पुलिस को बताया कि वह कई सालों से राहुल कुमार को जानते थे। आरोप है कि नवंबर 2021 में राहुल ने अपनी कंपनी मेटालिक्ज इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और पत्नी खुशी सिंह की कंपनी महादेव एंटरप्राइजेज के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम सेक्टर-29 में लास्ट लेमन्स और सेक्टर-38 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में ट्रिप्पी टकीला नाम से क्लब चल रहे हैं और वहां से लाखों रुपये का मुनाफा हो रहा है।

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर वह करीब 1 करोड़ रुपये निवेश करेंगे तो हर महीने लगभग 5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा और डेढ़ साल में पूरी रकम वापस हो जाएगी। साथ ही कंपनी में 10 प्रतिशत की लिखित साझेदारी देने का भी वादा किया गया। आरोप है कि भरोसा दिलाने के लिए कुछ दस्तावेज भी दिखाए गए। निशांत का कहना है कि नवंबर 2021 से अगस्त 2025 के बीच उन्होंने आरोपियों के बताए बैंक खातों में कुल 68,44,100 रुपये स्थानांतरित किए। लेकिन न तो उन्हें कोई लाभ मिला और न ही साझेदारी दी गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनके नाम पर एक फर्जी शेयर प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया।

जब 3 सितंबर 2025 को निशांत ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोप है कि राहुल कुमार और खुशी सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक लेनदेन, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us