जांच में खुलासा, पंजाबी में भेजी गई थी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
पहली बार पंजाबी भाषा में आया मेल
अधिकारियों का कहना है कि पहले भी स्कूलों को धमकी भरे मेल मिलते रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में अरबी या अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल होता था। पंजाबी भाषा में इस तरह का मेल मिलना जांच एजेंसियों के लिए नया पैटर्न माना जा रहा है। पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सतर्क रहने की अपील की है, साथ ही कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जांच जारी है और मामले से जुड़े हर तकनीकी पहलू की पड़ताल की जा रही
Mediawali news, noida
नोएडा शहर के 18 स्कूलों और मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले में जांच आगे बढ़ने पर अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में पता चला है कि धमकी भरा ई-मेल पंजाबी भाषा में भेजा गया था, जिसमें खालिस्तान से जुड़े आतंकियों का जिक्र किया गया है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं।
पुलिस मुताबिक, संदिग्ध मेल में कुल 44 शब्द लिखे गए थे और उसमें कुछ कोड वर्ड का भी इस्तेमाल किया गया। मेल भेजने वाले ने जानबूझकर छोटी और भ्रामक भाषा का प्रयोग किया, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। ई-मेल में तीन साल पहले मारे गए एक खालिस्तानी आतंकी का नाम भी शामिल होने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां अब उस आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हैं, जिससे यह मेल भेजा गया था। साइबर एक्सपर्ट सर्वर लोकेशन, वीपीएन इस्तेमाल और डिजिटल फुटप्रिंट की बारीकी से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है।