मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

हाईराइज सोसाइटी में 20वीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्र की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Tags: , ,

Mediawali news, Greater noida

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार दोपहर एक बीटेक छात्र की 20वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी की है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अर्जुन तोमर के रूप में हुई है, जो बागपत का रहने वाला था और मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतिम वर्ष का छात्र था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अर्जुन अपनी बाइक से सोसाइटी पहुंचा था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ी की और लिफ्ट से 21वीं मंजिल पर गया। वहां से सीढ़ियों के जरिए 20वीं मंजिल पर पहुंचा, जहां से वह नीचे गिर गया। लिफ्ट में मौजूद लोगों ने बताया कि वह उस समय कुछ चिंतित नजर आ रहा था। इस घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक स्टूडियो अपार्टमेंट तक बिना किसी सिक्योरिटी चेक के कैसे पहुंचा। गार्डों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सोसाइटी प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन के पिता हरेंद्र सिंह सूरजपुर के साइट-सी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार कोतवाली क्षेत्र में रहता है और गामा सेक्टर में भी उनका एक घर है। अर्जुन का एक छोटा भाई भी है। युवक अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गया था। उसकी जेब से एक पर्ची मिली, जिस पर उसके पिता का नंबर लिखा था।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और मोबाइल की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

महत्वपूर्ण संदेश: हाईराइज इमारतों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है। साथ ही परिवार और संस्थानों को युवाओं की भावनात्मक और मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए। समय पर संवाद और सतर्कता कई हादसों को टाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios