मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Kanpur news

कानपुर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में गुरुवार रात एक 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपूरपुर गांव निवासी सुनील कोरी (35) पुत्र सुंदरलाल कोरी धान मिल में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुनील शराब का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। कई बार गांव के लोगों ने दोनों के बीच समझौता भी कराया था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी से कहासुनी हुई। रात में वह कमरे में जाकर लेट गया, जबकि पत्नी और बच्चे बाहर सो गए। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं जागा तो परिजनों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला।

घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित सिंह, बीट प्रभारी नरसिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios