नोएडा के 18 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में फर्जी निकला ईमेल

Share your love

Noida news

नोएडा में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के 18 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, अडिशनल कमिश्नर और तीनों जोन के डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और जांच अभियान की निगरानी की। पुलिस, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एएस चेक टीम ने स्कूलों के हर कमरे, बसों और परिसर की बारीकी से जांच की।

करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। अधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि शुरुआती जांच में धमकी फर्जी साबित हुई है।

 साइबर थाने में FIR, आरोपी की तलाश

पुलिस ने इस मामले में साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया है। साइबर टीम धमकी भेजने वाले ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है और आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है।

 पहले भी मिल चुकी हैं स्कूलों को धमकियां

नोएडा में स्कूलों को धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

  • 1 फरवरी 2025: 4 स्कूलों को धमकी

  • 5 फरवरी 2025: 4 स्कूलों को धमकी

  • 2 दिसंबर 2025: 9 स्कूलों को धमकी

  • 19 दिसंबर 2025: 9 स्कूलों को धमकी

  • 20 जनवरी 2026: 20 स्कूलों को धमकी

  • 2 फरवरी 2026: 18 स्कूलों को धमकी

 एसटीएफ पहले भी पकड़ चुकी है धमकी देने वाला गिरोह

26 जनवरी से पहले 50 से अधिक स्कूलों को धमकी देने के मामले में एसटीएफ ने गाजियाबाद से एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी फर्जी आईडी और इंटरनेट कॉलिंग के जरिए दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। उनके मोबाइल फोन से धमकी से जुड़े डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए थे।

 पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों और स्कूल प्रशासन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ईमेल या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी अफवाहों और धमकियों से समाज में दहशत फैलती है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us