मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा, 84 आरोपी गिरफ्तार

Tags: ,
Noida news

गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत तीनों जोन की पुलिस ने गांजा और अवैध शराब की तस्करी करने वाले 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों की चेकिंग की और 86 किलो गांजा व 470 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

 तीनों जोन में चला विशेष अभियान

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की मॉनिटरिंग तीनों जोन के डीसीपी द्वारा की गई, जबकि उच्च अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

अडिशनल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नॉरकोटिक्स और आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

 गांजा और शराब तस्करी के 84 आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 10,283 लोगों की चेकिंग की गई।
इस दौरान 84 लोग गांजा और अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़े गए, जिनमें से 81 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों के पास से कुल 86 किलो गांजा और 470 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

 झुग्गी, होटल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास सक्रिय थे तस्कर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कम दाम पर शराब खरीदकर रात में ठेका बंद होने के बाद रोड किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर तस्करी करते थे।
ये तस्कर कंपनियों, झुग्गी-झोपड़ी, होटल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के आसपास नशे का सामान बेचते थे।

पुलिस अब पूछताछ कर तस्करी गिरोह के आकाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अभियान का जोन-वाइज डेटा

नोएडा जोन

  • चेकिंग: 5338

  • केस दर्ज: 30

  • गिरफ्तार: 32

  • बरामद: 56 किलो गांजा, 235.8 लीटर अवैध शराब

सेंट्रल नोएडा जोन

  • चेकिंग: 2172

  • केस दर्ज: 18

  • गिरफ्तार: 18

  • बरामद: 18 किलो गांजा, 97.2 लीटर अवैध शराब

ग्रेटर नोएडा जोन

  • चेकिंग: 2773

  • केस दर्ज: 33

  • गिरफ्तार: 34

  • बरामद: 12 किलो गांजा, 137 लीटर अवैध शराब

 पुलिस की जनता से अपील

पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से नशे के खिलाफ इस सामाजिक मुहिम में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य” अभियान के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios