मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tags: ,
Kanpur news

कानपुर/बिल्हौर। अलीगढ़ हाईवे पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

 तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र ठठिया निवासी सौरभ राठौर (24 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अनूप राठौर, अपने साथी आकाश के साथ बाइक से कन्नौज की ओर जा रहा था। मंगलवार रात दोनों युवक बिल्हौर थाना क्षेत्र के मेड़ुआ गांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी बिल्हौर भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने सौरभ राठौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार के कारण बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने का प्रतीत होता है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios