बछना गांव में आग की लपटों में समाया गृहस्थी का सामान, लाखों का नुकसान
Tags: Mediawali News, news, कानपुरMediawali News, कानपुर
बिल्हौर बछना गांव में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर खाक हो गई. महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली लाइन काटने के बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बछना गांव निवासी देवी सहाय कटियार के घर में सुबह कमरे से धुआं निकलता देख ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी हो सकी। घटना के समय देवी सहाय खेत पर गए थे उनकी पत्नी राजरानी घर पर अकेली थीं। कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। धुआं और लपटें देखकर राजरानी घबराकर शोर मचाने लगीं। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कर मुख्य लाइन कटवा दी, ग्रामीणों ने बाल्टी समर पाइप से पानी डालकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि तब तक कमरे में रखा कूलर, बेड, चढ़ावे की साड़ियां, कीमती कपड़े अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन न काटी जाती तो आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले सकती थी।