मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

मयूर विहार में नलों से टपक रहा सीवर, सिस्टम बेपरवाह

Tags: ,

. वर्षों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई, निवासी पानी खरीदकर पीने को मजबूर

Mediwali news, पूर्वी दिल्ली

मयूर विहार फेस-2 के पॉकेट-एफ में नलों में सीवर का पानी आ रहा है। लोगों को मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ता है, जिससे उन्हें पानी पर अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ते हैं। गंदे पानी की सप्लाई से घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। दावा है कि यह स्थित करीब एक साल से बनी हुई है। आरोप है कि कई बार स्थानीय प्रशासन और जल बोर्ड से शिकायत की गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। समाधान की जगह सिर्फ आश्वासन मिलता है।

पॉकेट एफ के आरडब्ल्यूए महासचिव अनिल कुमार ने बताया कि गंदे पानी की वजह से परेशान होना पड़ता है। नलों में से बदबूदार और मटमैला पानी आता है। गंदे पानी की वजह से स्वास्थ्य का खतरा बना रहता है। पॉकेट एफ निवासी मुकेश ने बताया कि नलों में से सीवर का मिला हुआ पानी आता है। पानी इतना गंदा आता है कि नहाना और कपड़ा धोना, तो दूर शौचालय के लिए भी इसका उपयोग नहीं कर सकते। उसने दावा किया कि गंदे पानी की वजह से आए दिन लोग इलाके में बीमार हो जाते हैं। गंदे पानी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन से लेकर अधिकारी तक सब बेपरवाह बने हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios