मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

नोएडा के छिजारसी गांव में लगी शॉर्ट सर्किट से भीषण आग।

Tags:
Noida news
मकान में लगी आग से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र अंतर्गत छिजारसी गांव में एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

छत पर फंसे लोगों ने मचाया शोर, पड़ोसियों ने किया रेस्क्यू

आग लगने के दौरान मकान में मौजूद लोग घर के अंदर फंस गए थे। धुएं और लपटों से घबराकर वे मकान की छत पर पहुंच गए और मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से एक दर्जन से अधिक लोगों की जान बचाई गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios