मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शिवराजपुर में होली-रमजान को लेकर पुलिस की तैयारी, ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती

Tags: , , ,

Kanpur news

 आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील

कानपुर/बिल्हौर। आगामी होली पर्व और रमजान के मद्देनजर शिवराजपुर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित सिंह ने की, जिसमें पीस कमेटी के सदस्य, ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

थाना प्रभारी ने सभी से त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

ओवरलोड वाहनों से जाम और दुर्घटनाओं का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने कस्बे से गुजरने वाले ओवरलोड डंपरों और भारी वाहनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

इस पर थाना प्रभारी अमित सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कस्बे में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सीज भी किया जाएगा।

 अफवाहों से बचने की अपील

थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि होली और रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

बैठक में कैलाश कटियार, बबलू कटियार, प्रदीप तिवारी, सचिन तिवारी, सर्वेश वर्मा, दीपक सिंह सेंगर, हरपाल नंदे ठाकुर, अजय, विमल पाल, कर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ एसआई यशवीर सिंह, राजेश सिंह, हिमांशु सिंह, हेमंत सिंह, शुभम गौतम, राघवेंद्र विक्रांत सहित अन्य पुलिसकर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios