मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

बिल्हौर में आशा बहुओं का प्रदर्शन, तीन महीने से मानदेय और इंसेंटिव नहीं मिलने का आरोप

Tags:
Kanpur news
 
तीन महीने से भुगतान लंबित, लिखित शिकायत दर्ज


बिल्हौर (कानपुर नगर) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवराजपुर में कार्यरत 137 आशा बहुओं ने तीन महीने से मानदेय और प्रोत्साहन राशि न मिलने का आरोप लगाया है। आशा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग की। जिला अध्यक्ष आशा कुशवाहा के साथ सैकड़ों आशा वर्करों ने कहा कि लंबे समय से वेतन और इंसेंटिव रुका हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

20 प्रतिशत कटौती का भी आरोप


आशा बहुओं ने शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया कि भुगतान के समय 20 प्रतिशत कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनका मेहनताना समय पर नहीं मिल पा रहा है।

आंदोलन की चेतावनी, जांच का आश्वासन


आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नीरज पाल, माया, सुमन कुमारी, गीता, पूजा, गौतम, रामवती, पुष्पा, सुनीता, हनुमंती, बेबी, विमला, राधा, पूनम, उमा, मीना, उषा, राखी, पिंकी, चंपा, नीलम, शकुंतला, काजल, संगीता, रंजीता, सीमा, अनीता, रेखा, ममता, रेनू सहित कई आशा बहुएं मौजूद रहीं।

ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी हरिदत्त नेमी से वार्ता कर जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

 
 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios