मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

नोएडा में 5G सिम अपग्रेड के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, आईटी इंजीनियर से 24.86 लाख की ठगी

Tags: , , ,
Noida news
फर्जी कॉल से शुरू हुआ पूरा खेल


नोएडा सेक्टर-82 विवेक विहार में रहने वाली एक आईटी इंजीनियर महिला साइबर ठगों का शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताकर 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड करने का झांसा दिया। महिला ने कॉल पर भरोसा कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने बिना अनुमति उनके नाम से ई-सिम के लिए आवेदन कर दिया। इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और ठगों ने तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर चार दिन तक उन्हें भ्रम में रखा।

बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपये


मोबाइल बंद रहने के दौरान ठगों ने पीड़िता के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड का एक्सेस हासिल कर लिया। आरोपियों ने एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक खातों से आठ बार में कुल 24.86 लाख रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा अमेजन, फ्रीचार्ज और फोनपे जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी रकम निकाली गई। जब महिला ने नई सिम लेकर बैंक स्टेटमेंट चेक किया, तब ठगी का खुलासा हुआ।

पुलिस और साइबर थाना की चेतावनी


पीड़िता के पति ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि ई-सिम फ्रॉड में अपराधी पहले सिम अपने कंट्रोल में लेते हैं और फिर बैंकिंग ऐप्स व यूपीआई तक पहुंच बना लेते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सिम अपग्रेड, केवाईसी या बैंक डिटेल किसी कॉल पर साझा न करें और किसी भी संदेह की स्थिति में केवल आधिकारिक स्टोर या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios