स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण
Noida news
सेक्टर-50 जैन मंदिर में लगाया गया मेगा हेल्थ कैंप
नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व जैन संगठन नोएडा द्वारा फेलिक्स हॉस्पिटल, आईटीएस कॉलेज ग्रेटर नोएडा और सेंटर फॉर साइट के सहयोग से आयोजित किया गया।
निःशुल्क ब्लड टेस्ट, आंख और दांतों की जांच
विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई। इसमें सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट, आंखों की मशीन से जांच और दांतों की जांच व सफाई की सुविधा दी गई।
आगे भी लगाए जाएंगे ऐसे शिविर
संगठन के महासचिव दिनेश जैन ने बताया कि लोगों ने संगठन की सेवा गतिविधियों की सराहना की है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।