मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला आज: हाईवोल्टेज मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह

Tags: , ,
कोलंबो में आज टकराएंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें


टी20 विश्वकप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। यह हाईवोल्टेज मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। तमाम विवादों और अनिश्चितताओं के बावजूद यह मैच संभव हो पाया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह और हाइप देखने को मिल रहा है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं, क्योंकि भारत-पाक मैच सिर्फ खेल नहीं बल्कि प्रतिष्ठा का सवाल भी माना जाता है।

अभिषेक शर्मा की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती


भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे। अभिषेक हाल ही में पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जिसके चलते वह नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अब पूरी तरह फिट होकर उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। अभिषेक के पिता ने बेटे की वापसी पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनका बेटा इस बड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios