मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

तहसील परिसर से दिनदहाड़े भाजपा नेता की बाइक चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Tags: ,
Kanpur news 
बीआरसी कार्यालय के बाहर से चोरी हुई अपाचे बाइक

कानपुर के बिल्हौर तहसील परिसर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के बिल्हौर देहात मंडल अध्यक्ष शुभ्रांशु कटियार की अपाचे बाइक अज्ञात चोरों ने बीआरसी कार्यालय के सामने से चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

 निजी कार्य से तहसील पहुंचे थे भाजपा नेता

त्रिवेणीगंज मोहल्ला निवासी शुभ्रांशु कटियार दोपहर के समय किसी निजी कार्य से बिल्हौर तहसील पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक बीआरसी कार्यालय के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

 पुलिस ने शुरू की CCTV जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और चोरी की घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गौरतलब है कि तहसील परिसर से पहले भी अधिवक्ताओं और आम लोगों की बाइक चोरी हो चुकी हैं। व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले परिसर में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios