मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

दोस्ती के बाद धोखा: विदेशी नागरिक कारोबारी की कार लेकर हुआ फरार, केस दर्ज

Tags: ,
Noida news
15 दिन के बहाने मांगी कार, महीनों बाद भी नहीं लौटाई

नोएडा सेक्टर-66 में एक दवाइयों के कारोबारी से विदेशी नागरिक द्वारा कार लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कंबोडिया निवासी युवक ने दोस्ती के बाद 15 दिन के लिए कार उधार ली और अब तक वापस नहीं की। कोर्ट के आदेश पर फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दवाई खरीदने के बहाने हुई थी दोस्ती

सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी लाल नारायण प्रताप ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-66 में मेडिकल स्टोर है। अक्टूबर 2024 में कंबोडिया निवासी टचरिथिया उर्फ एल्विन उनके स्टोर पर दवा खरीदने आया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई और एल्विन नियमित रूप से दुकान पर आने लगा।

नवंबर 2024 में आरोपी ने मजबूरी का हवाला देते हुए उनकी होंडा जैज कार 15 दिन के लिए मांगी और लेकर चला गया।

मोबाइल नंबर बंद, संपर्क पूरी तरह टूटा

पीड़ित के अनुसार, तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने कार वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करता रहा। कुछ समय बाद उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया। कारोबारी का दावा है कि उनकी कार अब भी आरोपी के कब्जे में है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस

पीड़ित ने पहले फेज-3 थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर 15 नवंबर 2025 को पुलिस आयुक्त को भी शिकायत भेजी। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई, जहां से पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया गया।

पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर और कार नंबर के आधार पर तलाश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी देश छोड़कर तो नहीं गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios