सीएमओ की अपील: 5 से 10 वर्ष के बच्चों को जरूर दिलवाएं एमआर वैक्सीन

Share your love

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में मीजल्स-रूबेला (एमआर) उन्मूलन अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत 4 से 6 गैर-नियमित टीकाकरण (नॉन-आरआई) दिवसों में सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और मदरसों में विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक अध्ययनरत बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि खसरा और रूबेला अत्यंत संक्रामक रोग हैं, जिनसे बचाव के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की खुराक अवश्य दिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

12,692 स्कूलों में चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। जनपद के 12,692 सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1,60,849 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रोग्राम ऑफिसर जेएसआई हुडा ज़हेरा ने जनसामान्य से पात्र बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की अपील की है। वहीं, डब्ल्यूएचओ के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर हेमंत अधिकारी ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us