मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

शुभम अपार्टमेंट में ब्रोकरों पर मारपीट और धमकी का आरोप, निवासियों में दहशत

Tags: ,

Noida news

 सेक्टर-73 स्थित शुभम अपार्टमेंट, आर्य नगर सरफाबाद में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर और उसके साथियों पर जबरन फ्लैट में घुसने, गाली-गलौज, हाथापाई और धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद अपार्टमेंट निवासियों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।

जबरन फ्लैट में प्रवेश और हाथापाई का आरोप

निवासियों के अनुसार, 26 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे प्रॉपर्टी ब्रोकर मनीष त्यागी अन्य ब्रोकरों के साथ बिल्डिंग परिसर में घुसा और एक निवासी के फ्लैट में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। विरोध करने पर ब्रोकर ने पीड़ित के साथ हाथापाई और गाली-गलौज की। पीड़ित ने जब एओए सदस्य प्रवीण सक्सेना को घटना की जानकारी दी, तो उन्हें भी धमकी दी गई।

CCTV में कैद हुई धमकी की घटना, जांच की मांग

पीड़ित ने बताया कि 29 जनवरी को पार्किंग एरिया में धमकी देने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। निवासियों का कहना है कि बाहरी ब्रोकरों की मनमानी से सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios