एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में हैंडओवर न मिलने पर हंगामा, एओए ने जताई नाराजगी

Share your love

NOIDA NEWS

सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) को हैंडओवर न मिलने को लेकर निवासियों ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द हैंडओवर की मांग की।

 सुरक्षा और रख-रखाव को लेकर बढ़ी चिंता

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा पंजीकृत एओए को अब तक सोसाइटी का प्रबंधन, कॉमन एरिया और यूटिलिटी सेवाओं का नियंत्रण नहीं सौंपा गया है। इससे सुरक्षा, रख-रखाव और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं।
निवासियों का कहना है कि हैंडओवर न होने से सोसाइटी में प्रशासनिक और तकनीकी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

प्लास्टर गिरने और सीपेज जैसी समस्याएं

एओए सचिव सुमित दुबे ने बताया कि हैंडओवर न मिलने के कारण दीवारों और छत से प्लास्टर गिरने, बेसमेंट और फ्लैट्स में सीपेज, कॉमन एरिया में अपर्याप्त लाइटिंग और ग्रीनरी की खराब स्थिति जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि रख-रखाव के अभाव में निवासियों की सुरक्षा भी खतरे में है।

 नोएडा प्राधिकरण से लगाई गुहार

निवासियों ने सोसाइटी के स्टेट मैनेजर केपी सिंह से जल्द बिल्डर द्वारा हैंडओवर दिलाने की मांग की है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण से भी हस्तक्षेप करने और मामले में कार्रवाई करने की अपील की गई है।
निवासियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे कानूनी कदम उठाने पर भी विचार करेंगे।

A significant uproar occurred at the Express Zenith Society due to the failure to receive the handover of essential facilities. The Apartment Owners Association (AOA) expressed their dissatisfaction regarding the delays, highlighting the increasing frustration among residents. This incident has sparked considerable attention within sector 77, as community members seek resolution. The developments have been reported widely in Noida news outlets, emphasizing the need for timely action.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us