पिकअप चालक को बचाने में चली गई दो ट्रक ड्राइवरों की जान, दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण हादसा

Share your love
NOIDA NEWS

नोएडा: सेक्टर-62 के पास दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि जिन लोगों की मौत हुई, वे एक पिकअप चालक की जान बचाने के लिए मदद कर रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

 पिकअप चालक को निकालने के दौरान हुआ दूसरा हादसा

एडीसीपी मनीषा सिंह के अनुसार, हाईवे की बीच लेन में एक पिकअप वाहन पीछे से ट्रक से टकरा गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप चालक अमित वाहन में बुरी तरह फंस गया और बाहर नहीं निकल पा रहा था।

घटना देखकर पीछे से आ रहे तीन ट्रक चालकों ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए और पिकअप चालक को निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सब्जी से लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

 दो ड्राइवरों की मौत, तीन घायल

हादसे में देवेंद्र (34) निवासी शाहजहांपुर और गोविंद चौहान (35) निवासी आजमगढ़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं वीरेंद्र (24), साहिल और हरिओम (35) घायल हुए हैं, जिनमें वीरेंद्र और हरिओम की हालत गंभीर बताई जा रही है। साहिल को मामूली चोटें आई हैं।

 हाईवे पर लगा लंबा जाम, आरोपी चालक हिरासत में

हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।

 पांच साल में 2,000 से ज्यादा मौतें

आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में सड़क हादसों में 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 2025 में ही 521 लोगों की जान गई, जो सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

 

Two Truck Drivers Lose Their Lives While Rescuing Pickup Driver in Horrific Accident on Delhi-Meerut Highway In a tragic incident on the Delhi-Meerut Highway, two truck drivers lost their lives while attempting to rescue a pickup driver involved in a severe accident. The circumstances surrounding the event highlight the perilous nature of the road and the risks taken by individuals in an effort to aid others. Authorities are investigating the incident to determine the causes and ensure that necessary safety measures are implemented to prevent future occurrences.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us