मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

महाशिवरात्रि से पहले एसडीएम ने खेरेश्वर धाम की व्यवस्थाएं परखी

Tags: ,

कानपुर/शिवराजपुर:
आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. संजीव दीक्षित ने शिवराजपुर के प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर धाम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ियों के प्रमुख आवागमन मार्ग सरैया घाट का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मार्ग के दोनों ओर हुए अतिक्रमण पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना राजस्व और प्रशासनिक अनुमति के किए गए किसी भी निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व से पहले अवैध अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारू बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता

सरैया घाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने स्नान के दौरान लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। साथ ही घाट पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासनिक तैयारियां तेज

एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios