मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

नोएडा में 26 स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलनों का आयोजन, हजारों लोगों की सहभागिता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा में बड़े पैमाने पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को नोएडा के 26 स्थानों पर भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित हुए, जिनका उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

वेद वन पार्क में मुख्य कार्यक्रम


सेक्टर-78 स्थित वेद वन पार्क में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कमल कुमार ने की। मुख्य अतिथि रवि शंकर (आईसीसीआर संपादक) ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. नरेश शर्मा ने गौ रक्षा के महत्व और आशीष गोडसे ने धर्मांतरण से होने वाली हानि पर विचार रखे। कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले पर बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया और 4000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।

अन्य प्रमुख सम्मेलन स्थल


सेक्टर-121 में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली, छाया सिंह और अनीता ने संबोधित किया, जहां 1500 से अधिक लोगों, विशेषकर मातृशक्ति की बड़ी भागीदारी रही। सेक्टर-40 के विजयदशमी मैदान में स्वामी बालकानंद गिरी महाराज और विनोद कौशिक ने हिंदू दर्शन और संघ की यात्रा पर विचार रखे।

सनातन गौरव यात्रा और यज्ञ


सेक्टर 117 से 120 क्षेत्र में शिव मंदिर से “सनातन गौरव यात्रा” निकाली गई, जिसके बाद 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज निर्माण और एकता पर जोर दिया गया।

सेक्टर-77 में विशाल सम्मेलन


सेक्टर-77 में आयोजित सम्मेलन में कथा वाचक अमित द्विवेदी महाराज, सुरेंद्र सिंह चौहान और सतीश शर्मा ने हिंदुत्व और पंच परिवर्तन विषय पर प्रेरणादायक विचार रखे।

इन सम्मेलनों में हजारों लोगों की सहभागिता रही और समाज जागरण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios