मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

 

कानपुर/बिल्हौर:
कानपुर जिले के ककवन कस्बे में रविवार भोर एक विवाहिता ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

घरेलू विवाद का आरोप

मृतका की पहचान खुशनुमा (33) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 13 वर्ष पहले ककवन निवासी असलम पुत्र खजान खां से हुई थी। असलम पेशे से दर्जी है और दंपति के दो बेटे और एक बेटी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले असलम ने दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद से घर में अक्सर विवाद और तनाव बना रहता था।

फांसी लगाकर जान देने की घटना

परिजनों के मुताबिक, शनिवार देर रात खुशनुमा ने घर के पिछले हिस्से में कच्ची छत की धन्नी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर असलम के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष के पहुंचने पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios