सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, नावनुमा झूला टूटने से 10 से 12 लोग घायल

Share your love

घायलों को सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नावनुमा झूला अचानक टूट गया। हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सूरजकुंड स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस ने अस्पताल जाने वाली सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। अस्पताल परिसर में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आठ घायलों की हालत गंभीर, मौत की सूचना

सूत्रों के अनुसार आठ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के आदेश, सुरक्षा पर सवाल

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और झूले की तकनीकी जांच कराई जा रही है। इस घटना के बाद मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us