मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 205 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण

 

दादरी, जेवर और सदर तहसील में आयोजित हुआ समाधान दिवस कार्यक्रम


जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी एवं सदर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 205 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

दादरी तहसील में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज

तहसील दादरी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 132 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कर समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बाल विवाह, नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन, नशे के खिलाफ जनजागरूकता और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का संकल्प लिया गया।

जेवर और सदर तहसील में भी दर्ज हुईं शिकायतें

तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार की अध्यक्षता में 65 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का समाधान मौके पर किया गया।

अधिकारी और विभागीय कर्मचारी रहे मौजूद

संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, तहसीलदार दादरी प्रतीक चौहान सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios