राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा में ‘बजट पर चर्चा’ विषय पर सेमिनार आयोजित
वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग का संयुक्त शैक्षणिक आयोजन
नोएडा। आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को श्रद्धेय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र के संरक्षण में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में वाणिज्य संकाय एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “बजट पर चर्चा” विषय पर एक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
सेमिनार में एम.कॉम. एवं एम.ए. के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं नंदिनी शर्मा, ऋतु प्रकाश, अनुकृति, स्नेहा शर्मा, निशा एवं समरीन ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा शिवांगी एवं आंचल द्वारा किया गया।
विशेषज्ञों ने बजट के महत्व पर डाला प्रकाश
लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा ने विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि बजट हमारे दैनिक जीवन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा होता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसकी मूलभूत जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र में बजट आवंटन की जानकारी रखने पर जोर दिया।
आयोजन में शिक्षकों का योगदान
कार्यक्रम का संयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैली श्रीवास्तव एवं डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा द्वारा किया गया। डॉ. प्रतिभा रानी यादव एवं डॉ. प्रिया सिंह का विशेष योगदान रहा। सेमिनार में डॉ. मनु जैन, डॉ. रविकांत, डॉ. पारुल कौशिक, श्रीमती अनीता कुमारी एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।