मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...
NCR

पंचशील बालक इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

11 विद्यालयों के छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक नवाचार

नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में नोएडा के कुल 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिला समन्वयक अर्चना शिरोमणि और एआरपी मनीषा श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ।

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी, क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, गाजियाबाद ने किया। निर्णायक समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान और तकनीक आधारित कार्यशील मॉडलों का निरीक्षण किया और उनके नवाचार प्रयासों की सराहना की।

छात्रों के मॉडलों में दिखी स्टार्टअप और उद्यमिता की संभावना

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों ने मॉडलों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर छात्रों से सवाल पूछे और उनमें नवाचार व उद्यमिता की व्यापक संभावनाएं देखीं।

परिणाम घोषित, आराध्या वाधवा प्रथम

कड़ी समीक्षा के बाद परिणाम घोषित किए गए। जे.पी स्कूल की आराध्या वाधवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विशाल इंटरनेशनल स्कूल के आदिश जैन दूसरे और पंचशील बालक इंटर कॉलेज के मनोज तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार महामाया बालिका इंटर कॉलेज और एस.डी.आर.वी. कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को मिले।

प्रतिभागियों को मिला सम्मान

सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, वहीं सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने आयोजकों, अति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios